बाइडन ने रोड आइलैंड की गवर्नर रायमोंडो को वाणिज्य मंत्री नामित किया

रायमोंडों बड़ी निवेशक रह चुकी हैं. गवर्नर पद पर यह उनका दूसरा कार्यकाल है. इससे पहले वह राज्य के राजकोष मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं. अब तक उनको बाइडन प्रशासन में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी देने के कयास लगाए जा रहे थे.

जो बिडेन (Photo Credits: Getty)

रायमोंडों (Raimondo) बड़ी निवेशक रह चुकी हैं. गवर्नर पद पर यह उनका दूसरा कार्यकाल है. इससे पहले वह राज्य के राजकोष मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं. अब तक उनको बाइडन प्रशासन में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी देने के कयास लगाए जा रहे थे. रायमोंडो ने पिछले महीने कहा था कि वह रोड आइलैंड (Road Island) में ही रहेंगी और कोरोना वायरस की महामारी से निपटने पर ध्यान केंद्रित रखना जारी रखेंगी.

बाइडन (Biden) ने बृहस्पतिवार को रायामोंडो को यह जिम्मेदारी देने की घोषणा की. उन्होंने यह कदम मीडिया में रायमोंडो के चुनाव की जानकारी लीक होने के बाद उठाया. रायमोंडो की नियुक्ति की पुष्टि सीनेट द्वारा किए जाने की जरूरत होगी.

यह भी पढ़े: Joe Biden ने भारतीय मूल के अमेरिकी विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल नियु​क्त किया.

बाइडन ने श्रम मंत्रालय के लिए बोस्टन (Boston) के महापौर मार्टी वाल्श और लघु कारोबार प्रशासन के लिए कैलिफोर्निया (California) की अधिकारी इसाबेल गुजमैन को भी नामित करने की घोषणा की.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\