विदेश की खबरें | बाइडन ऐसे नेता हैं जिनका सम्मान दुनिया करेगी: हैरिस

वाशिंगटन, नवंबर अमेरिका की नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ऐसे नेता हैं जिनका सम्मान दुनिया करेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 78 वर्षीय बाइडन की प्रशंसा करते हुए हैरिस ने कहा कि वह सभी अमेरिकियों के राष्ट्रपति होंगे।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: पाकिस्तान समर्थक पूर्व सैनिक समेत 35 लोगों के बैंक खातों की होगी जांच.

हैरिस ने ट्वीट किया, ‘‘ हम जानते हैं कि वह ऐसे राष्ट्रपति होंगे जो हममें से बेहतरीन हैं। ऐसे नेता जिनका सम्मान दुनिया करेगी और हमारे बच्चे उनसे प्रेरणा लेंगे।’’

वहीं, बाइडन ने कई ट्वीट कर देश में एका का आह्वान किया।

यह भी पढ़े | Nisha Rao First Transgender Lawyer of Pakistan: निशा राव बनी पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर वकील, कभी मजबूर थी भीख मांगने को.

उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘‘यह देश में अब तक का एक नया, साहसी और अधिक कृपालु इतिहास लिखने का हमारा पल है- हम सबका।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार रोकने की हर किसी की जिम्मेदारी है, हमें अपने कोशिशें दुगुनी कर कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष के प्रति दोबारा प्रतिबद्धता जाहिर करनी है। हम सभी इसमें एकजुट हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)