कर्ज सीमा पर वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला देने वाले और बीजिंग के लिए वरदान साबित होने वाले नतीजे को टालने की उम्मीद में बाइडन ने जापान में जी-7 की बैठक में शिरकत की।
राष्ट्रपति ने शनिवार को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत की भागीदारी वाले समूह ‘क्वाड’ सहित हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता को चुनौती देने के उद्देश्य से बैठक की।
क्वाड की बैठक मूल रूप से अगले सप्ताह सिडनी के लिए निर्धारित थी, लेकिन जी-7 के इतर इसकी बैठक को पुनर्निर्धारित किया गया, ताकि बाइडन रविवार तक वाशिंगटन लौट सकें। अमेरिकी सरकार अपनी देनदारियों में चूक न करे, इसके लिए बातचीत का सकारात्मक नतीजा निकलना जरूरी है।
बाइडन जल्द अमेरिका लौटना चाहते हैं, ताकि देश में कर्ज सीमा को बढ़ाने के लिए एक समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके। शिखर सम्मेलन में बाइडन लोगों की नजरों से ओझल रहे, बड़े सार्वजनिक बयानों से दूर रहे और शुक्रवार को नेताओं के रात्रिभोज से जल्दी निकल गए।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने स्वीकार किया कि विश्व के नेता वाशिंगटन में कर्ज सीमा गतिरोध को सुलझाने के बारे में बाइडन पर जोर दे रहे हैं। हालांकि बाइडन की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि इस बात में गहन रुचि थी कि राष्ट्रपति देश में बने गतिरोध को कैसे हल करेंगे, जिसका भू-राजनीतिक प्रभाव है।
इसके अलावा, शिखर सम्मेलन के इतर बाइडन ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मुलाकात की। राष्ट्रपति बाइडन सोमवार को पापुआ न्यू गिनी में प्रशांत क्षेत्र के द्वीप राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन में अपने स्थान पर विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को भी भेज रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY