देश की खबरें | आंकड़ों की बेहतर समझ से बेहतर नियोजन और नीति निर्माण में मिलती है मदद: सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि जनहित में बेहतर नियोजन और नीति निर्माण बस आंकड़ों की बेहतर समझ से किया जा सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि जनहित में बेहतर नियोजन और नीति निर्माण बस आंकड़ों की बेहतर समझ से किया जा सकता है।

सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के नियोजन एवं सांख्यिकी विभाग के 25 अधिकारियों के लिए सप्ताहभर चलने वाले ‘एडवांस्ड एनालिसिस कैपेसिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम’ के उद्घाटन के मौके पर यह टिप्पणी की।

यह भी पढ़े | Farm Bills Row: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मिला अकाली के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल, कृषि विधेयकों पर हस्ताक्षर न करने की लगाई गुहार.

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास ढेर सारे आंकड़े हैं लेकिन महत्वपूर्ण चीज उसे समझना है। उसका विश्लेषण, रखरखाव एवं प्रसंस्करण ऐसा होना चाहिए कि उससे भावी जरूरतों में मदद मिले। अक्सर हम नीति के विफल होने के बारे में सुनते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी वजह यह है कि नीतियां बनाते समय अधिकारी लाभार्थियों की कुल संख्या से अनजान होते हैं। उन्नत आंकड़ा विश्लेषण इन चीजों में स्पष्टता प्रदान करने में मदद पहुंचाता है। आंकड़ों की गहरी समझ से बेहतर नियोजन होगा। ’’

यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना महामारी को लेकर DDMA का फैसला, दिल्ली में 30 सितंबर तक सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक जमावड़े पर रोक.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हम यह जान पा सकते हैं कि फिलहाल दिल्ली में एक साल के कितने बच्चे हैं तब ही हम पांच साल के बाद पहली कक्षा में समायोजित करने के लिए कमरों की कुल संख्या का अनुमान लगा पायेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ जीएसटी के क्रियान्वयन से विभिन्न क्षेत्रों की नौकरियों में बड़े बदलाव आये । जहां दिल्ली से कुछ उद्योग पूरी तरह गायब हो गये वहीं कुछ अन्य क्षेत्रों में रोजागर की संभावना काफी बढ़ी। इस प्रकार के आंकड़े भी काफी मददगर होते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\