Corona pandemic: कोरोना महामारी को लेकर DDMA का फैसला, दिल्ली में 30 सितंबर तक सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक जमावड़े पर रोक
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि दिल्ली में 30 सितंबर तक सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों सहित लोगों के बड़े पैमाने पर जमा होने पर रोक रहेगी।
नई दिल्ली: दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि दिल्ली में 30 सितंबर तक सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों सहित लोगों के बड़े पैमाने पर जमा होने पर रोक रहेगी. कृषि विधेयकों के खिलाफ शहर में कई प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी डीडीएमए के पूर्व के आदेश का हवाला देते हुए कहा था कि 30 सितंबर तक प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी.
दिल्ली सरकार के उप गृह सचिव के साथ किए गए संवाद में डीडीएमए के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजेश गोयल ने सोमवार को कहा कि छह जून को प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश 30 सितंबर तक प्रभावी होगा. यह भी पढ़े: Coronavirus Cases in Delhi: दिल्ली में कोरोना के मामले 2.42 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 38 मरीजों की हुई मौत
डीडीएमए के छह जून के आदेश के मुताबिक सभी तरह के सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों में और अन्य तरह के जमावड़ें पर दिल्ली में रोक रहेगी. आदेश में विवाह समारोह में 50 से अधिक और अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक लगाई गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

