मुंबई, 29 जुलाई बेस्ट वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने एक ऑनलाइन अर्जी मुहिम शुरू की है, जिसमें नगर बस सेवा बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के उन कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रही है जिनकी कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से किए गए अनुरोध में दावा किया गया कि 1,350 से अधिक कर्मचारियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और 107 कर्मचारियों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़े | New Education Policy 2020: नई शिक्षा नीति में इंजीनियरिंग के साथ म्यूजिक सबजेक्ट भी ले सकेंगे छात्र.
बेस्ट कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त मंच समिति ने मृत कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये के मुआवजे की तत्काल भुगतान की मांग की।
यूनियन के नेताओं ने कहा कि मंगलवार को शुरू किए गए मुहिम पर बुधवार शाम तक 900 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। इसे मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।
एक्शन कमेटी के संयोजक शशांक राव ने कहा, ‘‘(कुल) 34,000 कर्मचारियों में से 107 की मृत्यु का मतलब देश की प्रति दस लाख जनसंख्या में मृत्यु दर का 130 गुना है।’’
उन्होंने कहा कि बेस्ट प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY