देश की खबरें | बेंगलुरु पुलिस ने 1.25 करोड़ रुपये मूल्य का मादक द्रव्य जब्त किया, चार गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गृह मंत्री बसावराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि केरल के चार लोगों को मादक द्रव्य की तस्करी के सिलसिले में गिरफ्तार कर उनके पास से सवा करोड़ रुपये मूल्य का नशे का सामान जब्त किया गया।
बेंगलुरु, 29 जुलाई कर्नाटक के गृह मंत्री बसावराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि केरल के चार लोगों को मादक द्रव्य की तस्करी के सिलसिले में गिरफ्तार कर उनके पास से सवा करोड़ रुपये मूल्य का नशे का सामान जब्त किया गया।
बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा ने सोलादेवनहल्ली स्थित उनके ठिकाने पर छापा मारा और मादक द्रव्य जब्त किया।
बोम्मई ने कहा, ‘‘हमनें अधिकारियों को मादक द्रव्य के खिलाफ अभियान के लिये कहा है। हमने इस बुराई को न सिर्फ बेंगलुरु बल्कि पूरे कर्नाटक से खत्म करने की शपथ ली है।”
उन्होंने कहा, यह एक बड़ा नेटवर्क है जो भूमिगत रहता है और विभिन्न रूपों में छद्म तरीके से अपना काम संचालित करता है।”
यह भी पढ़े | कोरोना के गुजरात में 1144 नए मामले पाए गए, 24 की मौत: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस के मुताबिक केरल के कोझीकोड के शाहाद मोहम्मद (24) और अजमल कोया (22) तथा पथनमथिट्टा जिले के केजी वर्गीस (21) और नितिन मोहन (29) को इस खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है।
वे इस मादक द्रव्य को विभिन्न पबों में बेचने वाले थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)