पंचकुला, 17 दिसंबर पश्चिम बंगाल की महिला टीम ने रविवार को यहां हरियाणा को 3-1 से हराकर यूटेटे सीनियर राष्ट्रीय एवं अंतर-राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
हरियाणा की अंडर-19 खिलाड़ी सुहाना सैनी ने जुझारू प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी लेकिन टीम उनके दमदार खेल का फायदा उठाने में विफल रही।
महिला टीम स्पर्धा के उलट एकल मुकाबले में सुहाना ने यहां ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बंगाल की प्राप्ति सेन को कड़ी टक्कर दी लेकिन उन्हें 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
हरियाणा की प्रथोकी चरबोर्ती ने पहले दौर में 2-0 की बढ़त गंवा दी जिससे प्राप्ति को 10-12, 9-11, 11-4, 11-5, 11-4 से जीत मिली। सुहाना अगले मुकाबले में सिंड्रेला को 11-8, 12-10, 5-11, 11-8 से हराकर स्कोर बराबर करने में सफल रही।
अंजलि रोहिल्ला पर कौशानी नाथ की जीत ने पलड़ा बंगाल के पक्ष में झुका गया। कौशानी ने 11-3, 11-5, 11-5 की आसान जीत हासिल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
चौथे दौर में जब प्राप्ति 2-0 से आगे थी तब सुहाना ने शानदार वापसी की चौथा और पांचवां गेम जीत कर मुकाबलें को रोचक बना दिया। सुहाना ने इसके बाद कुछ गलतियां की जिसका फायदा उठाकर प्राप्ति ने यह मैच और मुकाबला बंगाल के नाम कर दिया।
हरियाणा की पुरुष टीम को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने 0-3 से हराया। इस जीत के साथ एएआई की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी। पीएसपीबी, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तेलंगाना की टीमें भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रही।
महिला वर्ग में आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) ने राजस्थान (टीटीएफआई-1) तो वहीं कर्नाटक ने तेलंगाना, महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश, आरएसपीबी ने पांडिचेरी और तमिलनाडु ने आंध्र प्रदेश को हराया।
दिल्ली और गुजरात ने क्रमशः चंडीगढ़ और केरल को एक समान 3-1 के अंतर से हराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY