एजेंसी न्यूज

West Bengal Rape and Murder Case: पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में लड़की के साथ बलात्कार कर की गई हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और फिर उसकी हत्या किए जाने की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने यह जानकारी दी.

West Bengal Rape and Murder Case: पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में लड़की के साथ बलात्कार कर की गई हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

कोलकाता, 2 नवंबर : पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और फिर उसकी हत्या किए जाने की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि फालाकाटा इलाके में शुक्रवार दोपहर को यह घटना हुई.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव एक तालाब में मिला जिसके बाद ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पेड़ से बांध कर बेरहमी से उसकी पिटाई की क्यों‍कि स्थानीय लोगों का मानना है कि वह इस घटना के आरोपियों में से एक था. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की उम्र 30-40 साल के बीच है. यह भी पढ़ें : हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध: भाजपा

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने तथा आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी को मौत की सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. अधिकारी ने बताया कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).