देश की खबरें | बंगाल: 16 साल की लड़की का सामूहिक बलात्कार, हत्या के बाद शव सेप्टिक टैंक में डाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में कथित तौर पर 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को एक घर के सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जलपाईगुड़ी, 22 अगस्त पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में कथित तौर पर 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को एक घर के सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: सीएम उद्धव ठाकरे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने घर पर परिवार के साथ की भगवान गणेश की पूजा, देखें वीडियो और तस्वीरें.

घटना के संबंध में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अधिकारियों ने बताया कि किशोरी राजगंज के शयानशिकता की रहने वाली थी और 10 अगस्त से लापता थी। इसके बाद उसके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़े | ISIS Operative Arrested In Delhi: दिल्ली में आतंकी को गिरफ्तार किये जाने के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, UP के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार बोले- उसके सहयोगी भी ऐक्टिव होंगे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता.

अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उन्होंने 15 अगस्त को किशोरी का बलात्कार और हत्या करने की बात स्वीकार की।

आरोपियों ने शव को सेप्टिक टैंक में डालने की बात भी कबूल की।

पुलिस ने बताया कि प्रधान पाड़ा में एक घर के सेप्टिक टैंक से शव निकाला गया।

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक खगेश्वर रॉय ने किशोरी के परिजन से मुलाकात की और आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की।

पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\