विदेश की खबरें | बेल्जियम और ईरान ने कैदियों की अदला-बदली की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ईरानी राजनयिक को फ्रांस में, निर्वासित व्यक्तियों की एक बैठक के दौरान बम विस्फोट का प्रयास करने के मामले में दोषी करार दिया गया था।

कैदियों की अदला-बदली से पहले, ओमान के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में घोषणा की थी लेकिन उसने कैदियों की पहचान जाहिर नहीं की थी।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर डि क्रू ने एक बयान में कहा कि सहायता कर्मी ओलिवर वेंडेकास्टिले को रिहा कर दिया गया है।

ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने बताया, “सूत्रों ने बेल्जियम में हिरासत में लिए गए ईरानी राजनयिक असदुल्ला असदी को रिहा किए जाने की जानकारी दी है।”

बेल्जियम के राष्ट्रपति डे क्रू ने ट्वीट किया, “ओलीवर ने तेहरान की जेल में अहसनीय हालात में 455 दिन बिताए। ओलिवर वेंडेकास्टिले की वापसी राहत की बात है। उनके परिवार, दोस्तों और साथियों के लिए राहत है।”

वेंडेकास्टिले को बंद कमरे में चली सुनवाई के बाद जासूसी का दोषी पाया गया था, जिसके बाद उन्हें दीर्घकालिक जेल और 74 कोड़ों की सजा सुनाई गई थी।

उल्लेखनीय है कि 2021 में, बेल्जियम ने फ्रांस में निर्वासित ईरानी विपक्षी समूह के खिलाफ बम हमले की साजिश में मुख्य भूमिका निभाने के लिए ईरान के राजनयिक असदुल्ला असदी को 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)