विदेश की खबरें | बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको की चुनाव में भारी जीत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिनायकवादी लुकाशेंको तीन दशक से भी अधिक समय से सत्ता में हैं।

‘सेंट्रल इलेक्शन कमीशन’ ने सोमवार तड़के लुकाशेंको को विजयी घोषित किया और बाद में उसकी प्रतिपुष्टि भी की।

‘सेंट्रल इलेक्शन कमीशन’ ने कहा कि लुकाशेंको नेता को करीब 87 प्रतिशत वोट मिले और उनके चार विरोधी प्रत्याशियों ने उनके शासन की तारीफ की।

लुकाशेंको के विरोधियों ने कहा कि यह चुनाव भी 2020 की तरह ही एक दिखावा था।

वर्ष 2020 में चुनाव के बाद महीनों तक विरोध प्रदर्शन किये गये थे। लुकाशेंको के कई विरोधी जेल में बंद हैं या निर्वासन पर विदेश में हैं।

यूरोपीय संघ ने भी रविवार के चुनाव को अवैध बताते हुए खारिज कर दिया और नयी पाबंदियों की धमकी दी।

लुकाशेंको 1994 से सत्ता में हैं। सत्ता पर अपनी पकड़ बनाये रखने के लिए वह सब्सिडी और रूस के समर्थन पर निर्भर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)