UP: अस्पताल के वैक्सीन फ्रीजर में मिली बीयर की कैन, प्रतिरक्षण अधिकारी निलंबित
बुलंदशहर के खुर्जा इलाके के धरपा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के फ्रीजर में बीयर के कैन और पानी की बोतल की तस्वीरें सामने आने के बाद एक कर्मचारी को निलम्बित कर दिया गया है.
बुलंदशहर (उप्र), 7 अगस्त : बुलंदशहर के खुर्जा इलाके के धरपा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के फ्रीजर में बीयर के कैन और पानी की बोतल की तस्वीरें सामने आने के बाद एक कर्मचारी को निलम्बित कर दिया गया है.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि पिछले सोमवार को धरपा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के वैक्सीन फ्रीजर में बीयर की कैन और पानी की बोतलें मिली थीं. उन्होंने बताया कि नियमत: फ्रीजर में वैक्सीन के अलावा और कोई चीज नहीं रखी जाती और ऐसे में फ्रीजर में बीयर की कैन और पानी की बोतलें मिलना गम्भीर मामला है. यह भी पढ़ें : Hamirpur Horror: यूपी के हमीरपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, पॉलीथीन बैग में मिला महिला का सिर कटा शव- VIDEO
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद जिला टीकाकरण अधिकारी की रिपोर्ट पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रतिरक्षण अधिकारी हरि प्रसाद को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया तथा उसे निलंबित कर दिया गया है. सिंह ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फ्रीजर में बीयर की कैन और पानी की बोतल किसने रखी थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2024 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

