Hamirpur Horror: यूपी के हमीरपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, पॉलीथीन बैग में मिला महिला का सिर कटा शव- VIDEO

Hamirpur Horror: यूपी के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां सड़क किनारे एक पॉलीथीन बैग में महिला का लावारिश शव मिला है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना कोतवाली देहात के अजबनगर में सड़क किनारे एक काले रंग की पॉलीथीन में अज्ञात शव मिला है. उसके अंदर एक महिला की कटी हुई लाश थी, जिसका सिर और हाथ गायब था. संभवतः हत्यारे ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ऐसा किया होगा. महिला कौन है और हत्यारा कौन है, इसका कुछ पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, इस घटना की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

पॉलीथीन बैग में मिला महिला का शव