जरुरी जानकारी | बाटा ने कहा, 50 प्रतिशत स्टोर खोले, त्योहारी सीजन में मांग सुधरेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर कंपनियां अपनी कारोबारी रणनीति में बदलाव कर रही हैं। बाटा ने भी अपनी विस्तार योजना को रोक दिया है। कंपनी ई-कॉमर्स मंच पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर काम कर रही है। साथ ही कंपनी व्हॉट्सएप के जरिये भी ग्राहकों के दरवाजे पर पहुंच रही है।
नयी दिल्ली, 26 मई देश की प्रमुख जूता-चप्पल कंपनी बाटा ने कहा है कि उसके 50 प्रतिशत खुदरा स्टोर फिर खुल गए हैं। कंपनी ने उम्मीद जताई कि सितंबर से त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही मांग में सुधार होगा।
कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर कंपनियां अपनी कारोबारी रणनीति में बदलाव कर रही हैं। बाटा ने भी अपनी विस्तार योजना को रोक दिया है। कंपनी ई-कॉमर्स मंच पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर काम कर रही है। साथ ही कंपनी व्हॉट्सएप के जरिये भी ग्राहकों के दरवाजे पर पहुंच रही है।
बाटा इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संदीप कटारिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे 50 प्रतिशत स्टोर परिचालन में है। स्थानीय शर्तों के अनुसार ये दिन में कुछ घंटे या सप्ताह में कुछ दिन खुल रहे हैं।’’
कटारिया ने कहा कि पिछले तीन सप्ताह से मांग बढ़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जब उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ेगा तो यह रुख जारी रहेगा।
यह भी पढ़े | यूपी में बस को लेकर सियासत: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रियंका गांधी की मंशा पर उठाए सवाल.
इसके अलावा कंपनी ने अपने करीब आधे संपत्ति मालिकों से नियम और शर्तों पर नए सिरे से बातचीत की है। लॉकडाउन की अवधि के लिए कंपनी ने किराये में छूट मांगी है। साथ ही मांग के स्थिर होने तक कंपनी नए सिरे से करार कर रही है।
उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्रों तथा छोटे दूसरी, चौथी और पांचवीं श्रेणी के बाजारों में मांग कोविड-19 से पूर्व के स्तर पर आ गई है। लेकिन बड़े स्टोरों की मांग सुधरने में समय लगेगा।
कटारिया ने कहा कि मांग बढ़ रही है। हम सप्ताह दर सप्ताह आधार पर इसको देख रहे हैं। हालांकि, स्टोरों के प्रकार तथा देश के अलग-अलग हिस्सों के हिसाब से मांग में सुधार में अंतर है।
उन्होंने कहा कि कंपनी को ऑनलाइन ऑडरों के बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि शुरुआत में उपभोक्ता घर से बाहर निकलने में हिचकेगा। कंपनी की वेबसाइट पर ऑर्डर बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कंपनी मौजूदा स्टोरों के साथ अपने परिचालन ओर एकीकरण को मजबूत कर रही है।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)