एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र का दूसरी तिमाही का मुनाफा 44 प्रतिशत उछलकर 1,327 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 44 प्रतिशत उछलकर 1,327 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से ब्याज आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र का दूसरी तिमाही का मुनाफा 44 प्रतिशत उछलकर 1,327 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 44 प्रतिशत उछलकर 1,327 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से ब्याज आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 920 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

बीओएम ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 6,809 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 5,736 करोड़ रुपये थी।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक निधु सक्सेना ने कहा कि शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) बढ़कर 3.98 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3.88 प्रतिशत था।

उन्होंने कहा कि 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) सबसे अधिक है।

सक्सेना ने कहा कि बैंक को उम्मीद है कि चालू वित्तवर्ष के दौरान बैंक का शुद्ध मुनाफा 5,000 करोड़ रुपये को पार कर जाएगा।

बैंक का सकल बैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) चालू वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर तिमाही में नरम होकर 1.84 प्रतिशत रही जो एक साल पहले 2023-24 की इसी तिमाही में 2.19 प्रतिशत थी।

शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज घटकर 0.20 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 0.23 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).