बैंक के अनुसार, मुद्रास्फीति को वांछनीय लक्ष्य स्तर पर बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया।
केंद्रीय बैंक का यह निर्णय शुक्रवार को तोक्यो में दो दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिया गया।
बैंक ऑफ जापान के गवर्नर काजुओ उएदा के दिन में पत्रकारों के साथ बातचीत करने की उम्मीद हैं। हालांकि वह पहले कई मौकों पर इस बात के संकेत दे चुके थे कि यह कदम उठाया जा रहा है।
हालही में जारी मूल्य आंकड़ों से पता चलता है कि मुद्रास्फीति केंद्रीय बैंक के दो प्रतिशत के लक्ष्य के आसपास बनी है।
बैंक ऑफ जापान ने पिछले वर्ष मार्च में 17 वर्षों में पहली बार ब्याज दर में वृद्धि की थी।
जापान का रुख अमेरिकी फेडरल रिजर्व और यूरोपीय सेंट्रल बैंक से अलग है, जो मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए दरें बढ़ाने के बाद अब उन्हें कम कर रहे हैं। अमेरिकी फेडरल ने हाल ही में संकेत दिया था कि वह दरों में कटौती की गति धीमी करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY