बेंगलुरु, छह अक्टूबर केरल के माकपा नेता के. बालाकृष्णन के बेटे बिनीश कोडियेरी मंगलवार को मादक पदार्थ से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने उपस्थित हुए।
स्वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा दर्ज मादक पदार्थ के एक मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के साथ कथित तौर पर संबंध के चलते कोडियेरी को ईडी ने मंगलवार को उपस्थित होने को लेकर नोटिस भेजा था।
यह भी पढ़े | AIADMK के दलित विधायक ने ब्राह्मण लड़की से शादी कर फैलाई सनसनी.
एनसीबी ने मादक पदार्थ रखने के आरोप में अनिखा डी, आर रवीन्द्रन और मोहम्मद अनूप को अगस्त में गिरफ्तार किया था।
इन पर कन्नड़ फिल्म अभिनेताओं और गायकों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने का आरोप है।
यह भी पढ़े | हाथरस कांड: मायावती का योगी सरकार पर निशाना, कहा- पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में ध्यान लगाए सरकार.
आशंका जताई जा रही है कि कोडियेरी के अनूप से संबंध हो सकते हैं।
ईडी ने उससे नौ सितंबर को पूछताछ की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY