विदेश की खबरें | बांग्लादेश और अधिक सक्रिय बिम्सटेक का साक्षी बनने को उत्सुक: विदेश सचिव मसूद
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, छह जुलाई बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अधिक सक्रिय ‘बिम्सटेक’ का साक्षी बनने को उत्सुक है जिसमें भारत एक प्रमुख साझेदार है।

दोनों पक्षों ने संगठन को सफल बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

विदेश सचिव मसूद बिन मोमीन ने विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार के साथ बातचीत के बाद कहा, ‘‘भारत बिम्सटेक को काफी तरजीह दे रहा है।’’

कुमार दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर बृहस्पतिवार सुबह यहां पहुंचे।

वह बिम्सटेक की 17 जुलाई को बैंकॉक में होने वाली मंत्री स्तरीय बैठक से पहले मसूद से बातचीत के लिए यहां पहुंचे।

सात सदस्यीय बिम्सटेक का नया अध्यक्ष दिसंबर में बांग्लादेश बनने जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)