ढाका, आठ जुलाई बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमेन ने शनिवार को कहा कि देश "संतुलित और स्वतंत्र" विदेश नीति का पालन करता है और वह किसी भी देश के अधीन नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनका देश "चीन का पिछलग्गू नहीं" है।
मोमेन ने यह भी कहा कि निकटतम पड़ोसी भारत के साथ बांग्लादेश के संबंध "बहुत मजबूत" हैं और ‘‘हम भारत के साथ अपने संबंधों में एक सुनहरे अध्याय में हैं।’’
मोमेन ने यहां विदेश सेवा अकादमी में डिप्लोमैटिक रिपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (डीसीएबी) के सदस्यों के साथ बातचीत में कहा, "कुछ लोग सोचते हैं कि हम चीन की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन (वास्तव में) हम किसी की ओर नहीं जा रहे हैं।"
उन्होंने चीन को विकास भागीदार बताया, लेकिन ऐसी किसी भी संभावना से इनकार किया कि बांग्लादेश को "चीनी ऋण जाल" में फंसाया जा सकता है जैसा कि कुछ समूहों या 'पंडितों' द्वारा प्रचारित किया जा रहा है।
विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश किसी भी देश के अधीन नहीं है और विशेष रूप से ढाका का झुकाव कभी भी चीन की ओर नहीं रहा क्योंकि वह "संतुलित और स्वतंत्र" विदेश नीति रखता है।
उन्होंने कहा, ''हम किसी के पिछलग्गू नहीं हैं...हम चीन के पिछलग्गू नहीं हैं।''
मोमेन ने भारत के साथ ढाका के संबंधों को "अत्यंत मजबूत" बताया और कहा, "हम भारत के साथ अपने संबंधों में एक सुनहरे अध्याय में हैं"।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY