चंडीगढ़, छह नवंबर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Karnataka: कर्नाटक में दिवाली के दिन फोड़ सकतें हैं Green Crackers, सीएम येदियुरप्पा ने बताई ये वजह.
संघ शासित क्षेत्र के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि पटाखे चलाने से होने वाले प्रदूषण के कारण कोविड-19 के प्रसार के खतरे से निपटने के लिए यह निर्देश जारी किया गया है।
परिदा की ओर से यहां जारी किये गए आदेश में कहा गया, “ मैं एतद्द्वारा संपूर्ण संघ शसित क्षेत्र चंडीगढ़ में किसी भी प्रकार के पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण रोक का आदेश देता हूं। “
उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन कानून 2005 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY