उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से उत्तरी दिल्ली नगर निगम का 328 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान करने को कहा
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) की 328 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी करने का अनुरोध किया है ताकि नगर निकाय समय पर वेतन का भुगतान करे.
नयी दिल्ली, 16 दिसंबर : दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) की 328 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी करने का अनुरोध किया है ताकि नगर निकाय समय पर वेतन का भुगतान करे. उत्तरी निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने बुधवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि निगम के नेताओं ने बैजल से मुलाकात की थी और एनडीएमसी आयुक्त ने उन्हें इस मामले पर पत्र लिखा था, जिसके बाद उपराज्यपाल ने केजरीवाल को पत्र लिखा. उन्होंने कहा कि नगर निकाय गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है और अपने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने में असमर्थ है, जो पिछले तीन-चार महीनों से बकाया भुगतान न मिलने को लेकर हाल में हड़ताल पर चले गए थे. यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अगले दो महीने के लिए चीनी मांझा के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक
बैजल ने पत्र में लिखा, ‘‘मैं आभारी रहूंगा यदि एनडीएमसी के 328 करोड़ रुपये जारी करने के अनुरोध को व्यापक जनहित में स्वीकार किया जाए.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2021 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

