एजेंसी न्यूज

Baghpatah: भाजपा नेता आत्माराम तोमर की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों जताई हत्या की आशंका

बागपत जनपद में बड़ौत के बिजरौल रोड निवासी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता व जनता वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्मराम तोमर (75) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचे.

Baghpatah: भाजपा नेता आत्माराम तोमर की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों जताई हत्या की आशंका
बीजेपी (Photo Credits: PTI)

बागपत (उप्र), 10 सितम्बर : बागपत जनपद में बड़ौत के बिजरौल रोड निवासी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता व जनता वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्मराम तोमर (Atmaram Tomar) (75) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचे. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना के संबंध में परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए निकट संबंधी पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार देर रात बड़ौत थाना क्षेत्र में आत्माराम तोमर का उनके ही आवास से शव बरामद हुआ है. मकान के जिस कमरे से उनका शव मिला उसका दरवाजा बाहर से बंद था. कमरे में ताला लगा हुआ था.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजकर घर वालों को सूचना दी. घरवालों ने पूछताछ में अपने निकट संबंधी पर हत्या का शक जताया है. परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी है जिसमें उन्होंने परिवार की छोटी बहू के सगे चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है. तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है. डॉ. आत्मराम तोमर मूलरूप से बिजरौल गांव के रहने वाले थे. फिलहाल वे नगर की बिजरौल रोड पर रह रहे थे. यह भी पढ़ें :West Bengal Assembly By Polls: CM ममता को टक्कर देगी BJP की प्रियंका टिबरेवाल

कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह के अनुसार आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए. पुलिस के अनुसार घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक आते हुए और फिर गाड़ी लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जनता वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य आत्माराम तोमर ने छपरौली से 1993 में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गये थे. तोमर उत्तर प्रदेश किसान संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).