खेल की खबरें | बाबर आजम अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण टी20 श्रृंखला से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आजम को रविवार को पाकिस्तानी टीम के क्वींसटाउन में अभ्यास सत्र के दौरान दांये हाथ के अंगूठे में चोट लग गयी।

आजम को रविवार को पाकिस्तानी टीम के क्वींसटाउन में अभ्यास सत्र के दौरान दांये हाथ के अंगूठे में चोट लग गयी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान में कहा कि आजम का स्कैन कराया गया जिसमें फ्रेक्चर की पुष्टि हुई जिससे वह कम से कम 12 दिन तक नेट सत्र में हिस्सा नहीं ले पायेंगे।

यह भी पढ़े | On This Day in 2017: ‘हिटमैन’ Rohit Sharma ने आज ही के दिन वनडे क्रिकेट में जड़ा था तीसरा दोहरा शतक.

पीसीबी ने कहा, ‘‘इस दौरान डाक्टर बाबर की चोट पर नजर बनाये रखेंगे जिसके बाद ही पहले टेस्ट में उनकी भागीदारी की पुष्टि होगी। ’’

ट्वेंटी20 श्रृंखला आकलैंड में 18 दिसंबर को शुरू होगी जिसके बाद हैमिल्टन में 20 दिसंबर और नेपियर में 22 दिसंबर को मैच खेले जायेंगे। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होगा।

यह भी पढ़े | Happy Birthday Yuvraj Singh: शिखर धवन ने युवराज सिंह के 39वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी.

पाकिस्तानी टीम के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने कहा, ‘‘मैंने बाबर से बात की है और वह टी20 श्रृंखला में नहीं खेल पाने से दुखी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अभी काफी क्रिकेट खेलना है और हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द से जल्द पूर्ण फिटनेस हासिल करे ताकि वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकें। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\