देश की खबरें | कोविड-19 के उपचार में वासा, गुडूची की भूमिका का अध्ययन करेगा आयुष मंत्रालय
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 सितंबर आयुष मंत्रालय ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को बीमारी के लक्षणों में राहत देने में वासा एवं गुडूची की भूमिका के आकलन के लिए क्लीनिकल अध्ययन किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मंत्रालय ने बताया कि यह अध्ययन सीएसआईआर (वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद) की आईजीआईबी इकाई के सहयोग से नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में किया जाएगा।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: बीते 24 घंटे में 281 पुलिसकर्मी हुए कोविड-19 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,269 हुई, अब तक 239 की मौत: 25 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आयुष मंत्रालय ने कोविड-19 के समाधान तेजी से खोजे जाने की आवश्यकता के मद्देनजर विभिन्न माध्यमों से अलग-अलग संभावित समाधान को लेकर व्यवस्थित अध्ययन आरम्भ किए हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस प्रयास के तहत कोविड-19 से संक्रमित लोगों को बीमारी के लक्षणों में राहत देने में वासा घाना, गुडूची घाना और वासा-गुडूची घाना की भूमिका का क्लीनिकल अध्ययन किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Elections Model Code of Conduct: बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू, अब नेताओं पर EC रखेगी पैनी नजर- जानें पूरा नियम.

मंत्रालय ने कहा कि वासा और गुडूची भारतीय स्वास्थ्य परंपराओं में जांच-परखीहुई जड़ी-बूटियां हैं, जिनका उपयोग विभिन्न प्रकार के रोगों के लिए किया जाता है, इसलिए इस अध्ययन का परिणाम पूरे आयुष क्षेत्र के लिए अहम होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)