जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक की 6.90 प्रतिशत पर आवास रिण उपलब्ध कराने की पेशकश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने मंगलवार को 6.90 प्रतिशत की ब्याज दर पर आवास रिण उपलब्ध कराने की पेशकश की। त्योहारी मौसम पर शुरू किये गये अभियान के तहत बैंक ने यह पहल की है।
मुंबई, 20 अक्ट्रबर निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने मंगलवार को 6.90 प्रतिशत की ब्याज दर पर आवास रिण उपलब्ध कराने की पेशकश की। त्योहारी मौसम पर शुरू किये गये अभियान के तहत बैंक ने यह पहल की है।
एक्सिस बैंक की यह पेशकश बैकिंग क्षेत्र के अग्रणी स्टेट बैंक की 6.95 प्रतिशत की पेशकश से भी कम है। वहीं कोटक महिन्द्रा बैंक ने आवास रिण के लिये सात प्रतिशत की पेशकश की है। बैंक की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
रीयल्टी क्षेत्र में कोविड- 19 महामारी फैलने से पहले से ही बिना बिके मकानों की संख्या बढ़ती जा रही थी। रीयल एस्टेट उद्योग की रिण वृद्धि नकदी की उपलब्धता बढ़ने के बावजूद 6 प्रतिशत से नीचे चल रही है।
आवास रिण के लिये 6.90 प्रतिशत की ब्याज दर को एक्सिस बैंक के ‘दिल से ओपन सलिब्रेशन’ अभियान के तहत लाया गया है। इसके तहत बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के तहत खरीदारी पर छूट उपलब्ध होगी।
त्यौहारी मौसम के इस अभियान में 7.99 प्रतिशत की दर पर कार रिण भी उपलब्ध कराया जायेगा। इसमें वाहन के आनरोड मूल्य पर 100 प्रतिशत कर्ज उपलब्ध कराया जायेगा। वहीं 10.49 प्रतिशत पर व्यक्तिगत रिण और 10.50 प्रतिशत की दर पर शिक्षा रिण उपलब्ध कराया जायेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)