जरुरी जानकारी | वायरस के मामले बढ़ने के साथ विमानन कंपनियों की वित्तीय चुनौती बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन कंपनियों के एक संगठन ने कहा कि उद्योग को महामारी के चलते इस साल और अगले साल 157 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान होगा।

विमानन कंपनियों के एक संगठन ने कहा कि उद्योग को महामारी के चलते इस साल और अगले साल 157 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान होगा।

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का यह पूर्वानुमान उसके द्वारा जून में जताए गए 100 अरब डॉलर के नुकसान के अनुमान से अधिक है।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के होम लोन सब्सिडी की तारीख बढ़ी, यहां जानिए सभी डिटेल्स.

ताजा अनुमानों के मुताबिक विमानन कंपनियों को इस साल प्रति यात्री 66 डॉलर से अधिक का घाटा होगा।

हालांकि, व्यापार समूह को आगे तेजी से सुधार की उम्मीद है। उसने कहा कि कोविड-19 का टीका आने के बाद यात्रा बढ़ेगी, जिसके चलते विमानन कंपनियां 2021 की चौथी तिमाही से मुनाफे में आने लगेंगी।

यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.

संगठन ने दुनिया भर की सरकारों से कहा है कि टीका आने का इंतजार करने की जगह, जो लोग वायरस से संक्रमित नहीं हैं, उन्हें यात्रा करने की इजाजत दी जाए।

संघ के प्रमुख अलेक्जेंड्रे डी जूनियान ने कहा, ‘‘हम उस टीके का इंतजार नहीं कर सकते, जो 2021 के मध्य से पहले पूरी तरह उपलब्ध नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा कि यात्रियों का कोविड-19 परीक्षण करने के बाद निगेटिव लोगों को हवाई यात्रा की अनुमति देनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज