जरुरी जानकारी | विमानन कंपनियों को 60 प्रतिशत क्षमता के साथ उड़ानें संचालित करने की अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने भारतीय विमानन कंपनियों को अतिरिक्त ढील देते हुए कोविड-19 से पहले के स्तर की तुलना में 60 प्रतिशत क्षमता के साथ घरेलू उड़ानों को संचालित करने की बुधवार को अनुमति दे दी। इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया।

नयी दिल्ली, दो सितंबर सरकार ने भारतीय विमानन कंपनियों को अतिरिक्त ढील देते हुए कोविड-19 से पहले के स्तर की तुलना में 60 प्रतिशत क्षमता के साथ घरेलू उड़ानों को संचालित करने की बुधवार को अनुमति दे दी। इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया।

इससे पहले नागर विमानन मंत्रालय ने 26 जून को विमानन कंपनियों को कोविड-19 से पहले की अधिकतम 45 प्रतिशत क्षमता के साथ उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

देश में 25 मार्च को लगाए गए लॉकडाउन के चलते विमानन सेवाओं पर रोक लग गयी थी। बाद में 25 मई को घरेलू उड़ानों को 33 प्रतिशत की क्षमता के साथ शुरू किया गया था। हालांकि देश में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अब भी पाबंदी है।

मंत्रालय ने 26 जून के आदेश को संशोधित करते हुए 45 प्रतिशत क्षमता के स्थान पर 60 प्रतिशत क्षमता के साथ उड़ानें परिचालित करने की अनुमति दे दी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें दोबारा शुरू किए जाने के बाद से वे औसतन 50 से 60 प्रतिशत क्षमता के साथ ही उड़ान भर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\