जरुरी जानकारी | आस्ट्रेलिया की वुडसाइड पेट्रोलियम ने ओवीएल के सेनेगल तेलक्षेत्र सौदे को रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओएनजीसी विदेश लि. को सेनेगल तेल क्षेत्र सौदा मामले में झटका लगा है। आस्ट्रेलिया की वुडसाइड पेट्रोलियम लि. ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एफएआर लि. की सेनेगल में सांगोमार तेल परियोजना में हिस्सेदरी खरीदने को लेकर भारतीय कंपनी की पेशकश मूल्य की बराबरी करने के अपने अधिकार का उपयोग किया है।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर ओएनजीसी विदेश लि. को सेनेगल तेल क्षेत्र सौदा मामले में झटका लगा है। आस्ट्रेलिया की वुडसाइड पेट्रोलियम लि. ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एफएआर लि. की सेनेगल में सांगोमार तेल परियोजना में हिस्सेदरी खरीदने को लेकर भारतीय कंपनी की पेशकश मूल्य की बराबरी करने के अपने अधिकार का उपयोग किया है।

भारतीय कंपनी ने 4.2 अरब डॉलर की परियोजना में 13.67 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिये 4.5 करोड़ डॉलर की पेशकश की थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरुरी खबर, सरकार ने महंगाई भत्ते को लेकर बताई ये बात.

सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) की विदेशों में निवेश करने वाली इकाई ने पिछले महीने आस्ट्रेलियाई कंपनी एफएआर लि. की सेनेगल में सांगोमार परियोजना में 13.67 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को लेकर सौदा किया था। इसके लिये 4.5 करोड़ डॉलर की पेशकश की गयी है।

यह सौदा भागीदारों के पहले इनकार के अधिकार की छूट के अंतर्गत था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

आस्ट्रेलियाई कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘वुडसाइड ने एफएआर सेनेगल आरएसएसडी एसए द्वारा ओएनजीसी विदेश वेंकोरनेफ्ट पीटीई लि. (ओवीएल की इकाई) को अपनी रूफिसक्यू, सांगोमार और सांगोमार डीप (आरएसएसडी) में पूरी हिस्सेदारी बेचने को लेकर नोटिस दिया है। यह नोटिस पहले इनकार के अधिकार के तहत दिया गया है।’’

एफएआर की सांगोमार उत्खनन क्षेत्र में 13.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जबकि शेष 15 प्रतिशत हिस्सेदारी आरएसएसडी मूल्यांकन क्षेत्र में है।

यह सौदा अगर परवान चढ़ता है तो ओवीएल द्वारा ढाई साल में पहला अधिग्रहण होगा।

एक सूत्र ने कहा कि लेकिन वुडसाइड ने पहले इनकार के अधिकार का उपयोग किया है। एक तरह से सौदा ओवीएल के हाथ से निकल ही गया है।

सांगोमार संयुक्त उद्यम परियोजना है। इसमें वुडसाइड पेट्रोलियम और सेनेगल की नेशनल ऑयल कंपनी की हिस्सेदारी है।

एफएआर ने पिछले महीने कहा था कि वह 4.2 अरब डॉलर की सांगोमार परियोजना में अपनी हिस्सेदारी ओवीएल को बेचेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

Holi Special Trains 2026: होली पर मध्य रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई, मडगांव, हटिया और पुणे-दानापुर के बीच चलाएगी 18 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

\