विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलियाई राज्य ने पूजा स्थलों में विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेलबर्न में इस महीने आगजनी करने वालों ने एक यहूदी उपासनागृह को नुकसान पहुंचाया था और प्रदर्शनकारियों ने एक सप्ताह पहले सिडनी के उपासना गृह में श्रद्धालुओं को तीन घंटे तक बंद रखा था। इन घटनाओं के बाद विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन ने नए कानून प्रस्तावित किए हैं।
मेलबर्न में इस महीने आगजनी करने वालों ने एक यहूदी उपासनागृह को नुकसान पहुंचाया था और प्रदर्शनकारियों ने एक सप्ताह पहले सिडनी के उपासना गृह में श्रद्धालुओं को तीन घंटे तक बंद रखा था। इन घटनाओं के बाद विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन ने नए कानून प्रस्तावित किए हैं।
एलन ने कहा, ‘‘यह शांतिपूर्ण विरोध नहीं है। यह खतरनाक व्यवहार है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यहूदी विरोधवाद एक कैंसर है और हमें यहूदी विरोधी भावना की इस बुराई, नस्लवाद की बुराई के सभी रूपों से लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।...’’
उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा कि नए कानून ‘‘भय एवं उत्पीड़न से मुक्त होकर एकत्र होने और प्रार्थना करने’’ के लोगों के अधिकार की रक्षा करेंगे।
यह कानून ऑस्ट्रेलिया द्वारा आतंकवादी संगठनों के रूप में सूचीबद्ध समूहों के झंडे फहराने और प्रतीकों को प्रदर्शित करने पर भी प्रतिबंध लगाएंगे। प्रदर्शनकारियों द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए नकाब पहनने पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी-विरोध भावना के एक प्रमुख संगठन ‘एंटी डीफेमेशन कमीशन’ के अध्यक्ष द्वीर अब्रामोविच ने प्रस्तावित कानून का स्वागत किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2024 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

