खेल की खबरें | आस्ट्रेलियाई ओपन : मेदवेदेव , स्वितलोना चौथे दौर में

स्वितोलिना ने 26वीं रैंकिंग वाली यूलिया पुतिनत्सेवा को 6 . 4, 6 . 0 से हराया जबकि मेदवेदेन ने पांच सेटों के मुकाबले में दुनिया के 28वें नंबर के खिलाड़ी फिलीप क्राजिनोविच को 6 . 3, 6 . 3, 4 . 6, 3 . 6, 6 . 0 ने मात दी ।

एक होटल में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद विक्टोरिया प्रांत में पांच दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है ।इससे पहले पांच दिन रोज 30000 दर्शक कोर्ट पर आ रहे थे ।

स्वितोलिना 2019 में विम्बलडन और अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल तक पहुंची थी ।

मेदवेदेव का विजय अभियान इस जीत के साथ 17 मैचों का हो गया । उन्होंने 2020 में सत्र का आखिरी एटीपी फाइनल्स जीता था । पिछले साल अमेरिकी ओपन फाइनल में पहुंचे मेदवेदेव का सामना अब मैकेंजी मैकडोनाल्डा से होगा ।

वहीं 61वीं रैंकिंग वाली जेसिका पेगुला ने क्रिस्टीना म्लादेनोविच को 6 . 2, 6 . 1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया ।पहले दौर में उसने दो बार की चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका को हराया था । अब उसका सामना स्वितोलिना से होगा ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)