अन्य खेल

पेरिस ओलंपिक में कोकीन खरीदने की कोशिश करने वाला आस्ट्रेलियाई हॉकी खिलाड़ी निलंबित

क्रेग को सात अगस्त की रात पेरिस में कोकीन खरीदने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था.

पेरिस ओलंपिक में कोकीन खरीदने की कोशिश करने वाला आस्ट्रेलियाई हॉकी खिलाड़ी निलंबित
Credit -Pixabay

क्रेग को सात अगस्त की रात पेरिस में कोकीन खरीदने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था. फ्रांस के अभियोजकों ने बयान जारी करके पुष्टि की थी कि 29 वर्ष के ओलंपियन और तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को आपराधिक चेतावनी देकर एक रात हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया गया. यह भी पढें: विनेश फोगाट ने पीटी उषा पर पेरिस ओलंपिक में राजनीति करने का लगाया आरोप, IOA पर देरी से समर्थन का दावा

हॉकी आस्ट्रेलिया ने बुधवार को जारी बयान में कहा ,‘‘ राष्ट्रीय पुरूष हॉकी टीम के खिलाड़ी टॉम क्रेग की पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान गिरफ्तारी के मामले की जांच के बाद हॉकी आस्ट्रेलिया की नैतिकता ईकाई ने 12 महीने के लिये उन्हें निलंबित करने का फैसला लिया है.’’

इसमें कहा गया ,‘‘ छह महीने पूर्ण निलंबन होगा और बाकी छह महीने उनके बर्ताव पर निर्भर करेंगे.’’

हॉकी आस्ट्रेलिया ने कहा कि क्रेग 2025 के लिये टीम में चयन के पात्र होंगे. आस्ट्रेलियाई टीम पेरिस ओलंपिक में छठे स्थान पर रही थी.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).