Josh Hazelwood Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेजलवुड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर

हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड और माइकल नेसर में से किसी को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है

हेजलवुड (Photo: Twitter)

Josh Hazelwood Injury Update: हेजलवुड (Hazelwood) की जगह स्कॉट बोलैंड और माइकल नेसर में से किसी को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है. हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में नहीं खेल पाए थे. ऑस्ट्रेलिया में इस मैच में 419 रन से जीत दर्ज करके दो मैचों की श्रृंखला में क्लीनस्वीप किया था। उसने पर्थ में पहला टेस्ट मैच 164 रन से जीता था. हेजलवुड और कमिंस की अनुपस्थिति में बोलैंड और नेसर ने मिशेल स्टार्क के साथ तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा संभाला था तथा टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई थी. यह भी पढ़े:IND-W vs AUS-W 2nd T20I 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20I में भारत की जीत के बाद स्मृति मंधाना ने दी अपनी प्रतिक्रिया, देखें Post

कमिंस की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों के लिए वापसी हो गई है लेकिन तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में चयनकर्ताओं को बोलैंड और नेसर में से किसी एक को चुनना होगा. बोलैंड ने चार टेस्ट मैचों में 10.33 की औसत से 21 विकेट लिए हैं लेकिन गाबा नेसर का घरेलू मैदान है और वह यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह परिचित है. कमिंस ने कहा कि वह ब्रिसबेन टेस्ट के लिए शत प्रतिशत फिट हैं लेकिन हेजलवुड मांसपेशियों के खिंचाव से अभी तक पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज लांस मॉरिस और बल्लेबाज मार्कस हैरिस को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है: उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड, माइकल नेसर, मार्कस हैरिस, लांस मॉरिस.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 2 रन से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: सानो में जापानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों ने नाक में किया दम, महज 32 रन बनाई टीम इंडिया; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Japan One-Off T20I Match Live Toss And Scorecard: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड