AUS vs AFG ODI Series 2023 Cancel: आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला से नाम वापिस लिया

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला से नाम वापिस ले लिया है क्योंकि महिलाओं और लड़कियों पर तालिबान की बढती पाबंदियों के कारण खेल पाना संभव नहीं है .

ऑस्टेलिया (Photo: Twitter)

मेलबर्न, 12 जनवरी : क्रिकेट आस्ट्रेलिया (Australia) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला से नाम वापिस ले लिया है क्योंकि महिलाओं और लड़कियों पर तालिबान की बढती पाबंदियों के कारण खेल पाना संभव नहीं है . आस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के तहत अफगानिस्तान के खिलाफ यूएई में मार्च में खेलना था जो आईसीसी सुपर लीग का हिस्सा भी है . आस्ट्रेलिया सरकार समेत सभी पक्षधारकों से मशविरे के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इसमें भाग नहीं लेने का फैसला किया है .

इसने एक बयान में कहा ,‘‘क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने तय किया है कि आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मार्च 2023 में पुरूषों की वनडे श्रृंखला नहीं खेल सकेगा .’’ इसमें आगे कहा गया ,‘‘ तालिबान द्वारा महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा और रोजगार , पार्क और जिम में उनके जाने पर पाबंदियों के बाद यह फैसला लिया गया . सीए दुनिया भर में महिलाओं और पुरूषों के बीच खेल के विकास का समर्थक है .’’ अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के यूनिवर्सिटी जाने और एनजीओ में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया है . यह भी पढ़ें :IND vs SL 2nd ODI Live Score: श्रीलंका को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो लौटे पवेलियन

अफगानिस्तान आईसीसी का एकमात्र पूर्णकालिक सदस्य देश है जिसकी महिला टीम नहीं है और शनिवार से शुरू हो रहे महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप में नहीं खेलेगा . आस्ट्रेलिया को इस श्रृंखला में भाग नहीं लेने के कारण 30 प्रतिस्पर्धा अंक गंवाने पड़ेंगे जो अफगानिस्तान को मिलेंगे . वैसे इसके कोई मायने नहीं है क्योंकि आस्ट्रेलिया इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर चुका है .

Share Now

संबंधित खबरें

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: आईसीसी ने जारी किया वनडे विश्व कप 2027 का शेड्यूल, एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान; यहां देखें पूरा कार्यक्रम

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड