खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया ने डरबन में टी20 में दक्षिण अफ्रीका को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर आस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 226 रन बनाये । इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 15 . 3 ओवर में 115 रन पर आउट कर दिया ।
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर आस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 226 रन बनाये । इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 15 . 3 ओवर में 115 रन पर आउट कर दिया ।
नये कप्तान मिचेल मार्श ने नाबाद 92 रन बनाये जिसमें उन्होंने अर्धशतक सिर्फ 22 गेंद में पूरा किया । टिम डेविड ने 28 गेंद में 64 रन की पारी खेली ।
लेग स्पिनर तनवीर संघा ने 31 रन देकर चार विकेट लिये जबकि तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने 33 रन देकर दो विकेट चटकाये ।
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 69 रन था और उसने पांच विकेट नौ रन के भीतर गंवा दिये ।
दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को खेला जायेगा ं
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

