IND vs AUS 2nd Test Day 2: ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप तक एक विकेट पर बनाये 61 रन

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शनिवार को यहां अपनी दूसरी पारी में 12 ओवर में एक विकेट पर 61 रन बनाये.

ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: ICC/Twitter)

नयी दिल्ली, 18 फरवरी ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शनिवार को यहां अपनी दूसरी पारी में 12 ओवर में एक विकेट पर 61 रन बनाये. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 263 रन के जवाब में भारत की पहली पारी 262 रन पर सिमट गयी. स्टंप्स के समय सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 39 और मार्नुस लाबुशेन 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. ऑस्ट्रेलिया की बढ़त अब 62 रन की हो गयी है. यह भी पढ़ें: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का स्कोर

इससे पहले अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने भारत की पहली पारी में पांच विकेट झटक कर मैच में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बना दिया था लेकिन हरफनमौला अक्षर पटेल ने 74 रन की पारी खेलने के अलावा रविचंद्रन अश्विन (37) के साथ आठवें विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी कर  भारत की वापसी करायी.

अक्षर ने 115 गेंद की पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाये. लियोन ने 29 ओवर में 67 रन देकर पांच विकेट झटके. उन्होंने टेस्ट में 22वीं बार है पांच या उससे अधिक विकेट चटकाये.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी