देश की खबरें | ऑडिट में जेएनयू के खर्च में 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी का पता चला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक केंद्रीय व्यय लेखापरीक्षा टीम ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान जेएनयू के 100 से अधिक कर्मचारियों के अवकाश यात्रा भत्ता और फोन बिल के भुगतान में 57 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का पता लगाया है।

जियो

कोटा/नयी दिल्ली, पांच जून एक केंद्रीय व्यय लेखापरीक्षा टीम ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान जेएनयू के 100 से अधिक कर्मचारियों के अवकाश यात्रा भत्ता और फोन बिल के भुगतान में 57 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का पता लगाया है।

फर्जी यात्रा बिल या अन्य अनधिकृत बिलों के आधार पर की गई धोखाधड़ी पर लेखापरीक्षा महानिदेशक (केंद्रीय व्यय) के कार्यालय द्वारा जवाब मांगे जाने पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली ने इस मामले में जांच शुरू की है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव: 24 घंटे में सबसे अधिक 139 लोगों की मौत, COVID-19 के मरीजों की संख्या 80229 हुई.

जेएनयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘इस मामले को विश्वविद्यालय के कार्यकारी परिषद की बैठक में चर्चा के लिए रखा गया। परिषद को इस मामले से अवगत कराया गया है और इसकी जांच की जा रही है। परिषद के फैसले के अनुसार, फर्जीवाड़ा करने वालों को भुगतान के लिए कहा जाएगा।’’

हालांकि, जेएनयू अधिकारी ने धोखाधड़ी में लिप्त कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने की डीजीएसीई की सिफारिश पर कुछ नही कहा ।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में 139 मरीजों की मौत: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह धोखाधड़ी इस साल फरवरी में तब उजागर हुआ , जब कोटा के आरटीआई कार्यकर्ता सुजीत स्वामी द्वारा दायर आरटीआई के जवाब में डीजीएसीई ने इसका खुलासा किया।

सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत दायर किए गए आवेदन में नयी दिल्ली के जेएनयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का वित्त वर्ष 2017-18, 2018- 19 और 2019-20 का पूरा ऑडिट और निरीक्षण रिपोर्ट का विवरण मांगा गया था।

आरटीआई के तहत दायर आवदेन के जवाब में, डीजीएसीई ने स्वामी को वर्ष 2017-18 के लिए दोनों केंद्रीय विश्वविद्यालयों के खर्चों के किए गए ऑडिट की रिपोर्ट दी है, लेकिन साथ ही कहा कि 2018-19 और 2019-20 के लिए ऑडिट तैयार नही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\