देश की खबरें | तमिलनाडु में ‘‘एसबीआई की शाखा खोलने’’ का प्रयास विफल, 19 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कुड्डालोर के पास पनरुती में ‘‘भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा खोलने’’ के 19 वर्षीय व्यक्ति के कथित प्रयास को विफल कर दिया गया और उसे जालसाजी के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
कुड्डालोर (तमिलनाडु), 11 जुलाई तमिलनाडु में कुड्डालोर के पास पनरुती में ‘‘भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा खोलने’’ के 19 वर्षीय व्यक्ति के कथित प्रयास को विफल कर दिया गया और उसे जालसाजी के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
उक्त व्यक्ति एसबीआई के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का पुत्र है। उसने सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक की फर्जी मुहर और चालान तैयार किये थे। साथ ही उसने यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर पनरुती स्थित अपने आवास की ऊपरी मंजिल पर ‘‘बैंक शाखा चलाने के लिए’’ नकदी गिनने वाली मशीन आदि भी एकत्रित कर ली थी। हालांकि उसने कोई बोर्ड नहीं लगाया था।
यह भी पढ़े | बॉलीवुड के दिगग्ज कलाकार अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावटी अस्पताल में कराए गए भर्ती.
एसबीआई पनरुती शाखा के प्रबंधक ने इस संबंध में पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई का अनुरोध किया था। एक उपभोक्ता ने शाखा प्रबंधक को बताया था कि यह व्यक्ति ‘‘एसबीआई की एक शाखा खोल रहा है और उसके पास चालान भी है।’’
पूछताछ के बाद व्यक्ति को जालसाजी और जाली मुहर रखने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से अमिताभ बच्चन पाए गए पॉजिटिव: 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
चालान का मुद्रण करने वाले एक प्रिंटर और फर्जी मुहर बनाने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ लिया गया। दोनों को एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। उन्हें जमानत मिल गयी।
यह पूछे जाने पर कि क्या उस व्यक्ति ने जमा या ऋण की सुविधा देकर लोगों को धोखा दिया है, पनरुती के पुलिस निरीक्षक के. अंबेडकर ने पीटीआई से कहा, "नहीं.. हमें अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।"
अंबेडकर ने बताय कि उस व्यक्ति के दिवंगत पिता ने एसबीआई के लिए काम किया था और उसकी मां भी इसी बैंक से कुछ समय पहले सेवानिवृत्त हुई है।
जांच में पता चला कि वह एक बैंक के लिए काम करना चाहता था और चूंकि उसने लंबे समय से बैंकिंग कार्यों को करीब से देखा था, इसलिए उसे इसके बारे में "काफी जानकारी" थी।
.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)