अफगानिस्तान की जेल में अभी भी हमला जारी, दुर्घटना में 11 की मौत 42 लोग घायल

अफगानिस्तान की जेल में अभी भी हमला जारी है जिसके बाद कम से कम 11 की मौत एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी. प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता जहीर आदिल ने बताया कि हमला रविवार शाम शुरू हुआ था और इसमें अब तक 42 लोग घायल हो चुके हैं तथा मृतकों की संख्या भी अधिक होने की आशंका है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

अफगानिस्तान (Afghanistan) की जेल में अभी भी हमला जारी है जिसके बाद कम से कम 11 की मौत एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी. प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता जहीर आदिल ने बताया कि हमला रविवार शाम शुरू हुआ था और इसमें अब तक 42 लोग घायल हो चुके हैं तथा मृतकों की संख्या भी अधिक होने की आशंका है. जलालाबाद में एक कारागार के प्रवेश द्वार पर आत्मघाती कार बम विस्फोट के साथ यह हमला शुरू हुआ था.

इसके बाद कई हमलावरों ने अफगान के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की. हमलावरों की संख्या कितनी है यह अभी तक साफ नहीं हो सका है. एक प्रांतीय अधिकारी ने बताया कि हमले के चलते कई कैदी जेल से भाग गए. हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध संगठन आईएस ने ली है. जेल में 1500 कैदी हैं जिनमें से बड़ी संख्या में आईएस से जुड़े हैं.

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में 6000-6500 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय, लश्कर सहित कई आतंकवादी संगठन शामिल : UN रिपोर्ट

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यहां पर कोई विशिष्ट कैदी बंद है जिसे छुड़ाने के लिए यह हमला किया गया. अफगान खुफिया एजेंसी द्वारा आईएस के एक शीर्ष आतंकी के जलालाबाद के निकट अफगान स्पेशल फोर्स के हमले में मारे जाने की जानकारी दिए जाने के एक दिन बाद यह हमला सामने आया है.

तालिबान के राजनीतिक प्रवक्ता सुहेल शाहीन ने 'एपी' को बताया कि इस हमले में उनका समूह शामिल नहीं है. उन्होंने कहा ' हमारा संघर्ष विराम चल रहा है और देश में कहीं भी इस तरह के हमले में हम शामिल नहीं हैं.' तालिबान ने ईद के मद्देनजर शुक्रवार से तीन दिन के संघर्ष विराम का ऐलान किया था. यह संघर्ष विराम सोमवार दोपहर 12 बजे समाप्त होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\