विदेश की खबरें | अटलांटा पुलिसकर्मियों ने हत्या के आरोपों को लेकर बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ली

अंतरिम प्रमुख रोडनी ब्रायंट ने एक साक्षात्कार में कहा कि बीमारी के नाम पर छुट्टी लेना बुधवार की रात शुरू होकर बृहस्पतिवार तक जारी रहा लेकिन कहा कि शहर को सुरक्षित रखने के लिए विभाग के पास पर्याप्त कर्मी हैं। अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ कि कितने अधिकारियों ने छुट्टी ली है।

ब्रायंट ने अधिकारियों के बारे में कहा, “कुछ गुस्से में हैं। कुछ डरे हुए हैं। कुछ भ्रम की स्थिति में हैं इस वक्त उन्हें क्या करना है। कुछ अकेला महसूस कर रहे होंगे।”

यह भी पढ़े | क्या सच में उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फाॅर्स ने अपने कर्मचारियों को दिया फोन से तुरंत कुछ ऐप हटाने का आदेश, जानें वायरल हो रहे मैसेज का सच.

उन्होंने कहा, “लेकिन हम उन्हें आशवस्त करने के लिए हैं हम आगे बढ़ते रहेंगे और इस स्थिति से उबर जाएंगे।”

फुलटन काउंटी के जिला वकील पॉल हावर्ड ने बताया कि अभियोजकों ने श्वेत अधिकारी गारेट रोल्फ के खिलाफ हत्या एवं अन्य अपराधों के आरोप लगाए हैं। उसने 27 वर्षीय काले व्यक्ति रेशार्ड ब्रुक्स को गोली मार दी थी। उसने झड़प के दौरान हथियार (टेसर) को अपने कब्जे में कर लिया था और अधिकारी पर गोली चलाते हुए भागने की कोशिश कर रहा था।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारतीय सेना के 10 जवानों के अगवा करने की खबरों के बीच चीन ने कहा- हमने नहीं पकड़ा भारत का एक भी जवान.

हावर्ड ने कहा कि ब्रुक्स से उस वक्त कोई खतरा नहीं था और रोल्फ ने घायल व्यक्ति को लात मारी और ब्रुक्स के मरने से पहले दो मिनट तक उसे कोई इलाज मुहैया नहीं कराया।

ब्रुक्स की मौत का मामला ऐसे समय में आया है जब देश में मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में हुई अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से हो रहे विरोध प्रदर्शन ठीक से शांत भी नहीं हुए

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)