देश की खबरें | आठवले ने कंगना से कहा, मुंबई में डरने की जरूरत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री कंगना रनौत से मुलाकात की जो मुंबई और यहां की पुलिस पर अपने बयानों को लेकर विवाद में हैं। मंत्री ने कंगना से बातचीत में उनसे कहा कि उन्हें मुंबई में डरने की जरूरत नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 10 सितंबर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री कंगना रनौत से मुलाकात की जो मुंबई और यहां की पुलिस पर अपने बयानों को लेकर विवाद में हैं। मंत्री ने कंगना से बातचीत में उनसे कहा कि उन्हें मुंबई में डरने की जरूरत नहीं है।

भाजपा के सहयोगी दल आरपीआई-ए के प्रमुख आठवले ने स्पष्ट किया कि वह रनौत के उन बयानों से सहमत नहीं है, जिनमें उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी और मुंबई पुलिस की भी आचोलना की थी।

यह भी पढ़े | झारखंड में कोरोना के 1,152 नए केस, संक्रमितों की संख्या 58,079 हुई: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आठवले ने आरोप लगाया कि शिवसेना शासित बीएमसी द्वारा उपनगर बांद्रा में कंगना के बंगले के कुछ हिस्से को बदले की भावना से ढहाया गया और इसमें महाराष्ट्र सरकार की भी भूमिका थी।

मंत्री ने कहा कि कंगना ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में सच बोला था।

यह भी पढ़े | दिल्ली: मंगोलपुरी में 3 नाबलिकों द्वारा 9 वर्षीय बहरी लड़की का यौन उत्पीड़न.

उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रही सीबीआई को इस निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिये कि राजपूत ने आत्महत्या की या फिर उनकी हत्या की गई।

आठवले ने यहां उपनगरीय खार में कंगना के आवास पर उनसे मुलाकात की।

मंत्री ने कहा कि मैंने एक घंटे तक उनसे बात की। मैंने उनसे कहा कि उन्हें मुंबई में डरने की जरूरत नहीं है। मुंबई शिवसेना, आरपीआई-ए, भाजपा, कांग्रेस, राकांपा और सभी धर्मों, जातियों तथा ओं को बोलने वाले लोगों की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 1st T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल

Fact Check: टी20 वर्ल्ड कप जीत की फोटो में क्यों नहीं दिखे संजू सैमसन, क्या शुभमन गिल ने सच में किया एडिट; जाने वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Mumbai Local Train Mega Block on March 15: मुंबई की सेंट्रल, वेस्टर्न और ट्रांस हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल

\