एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | डब्ल्यूटीटी कंटेंडर में भारत के कम से कम दो रजत पक्के

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की मिश्रित युगल टीम और महिला युगल टीम डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट 2022 टेबल टेनिस टूर्नामेंट में अपने अपने वर्ग के फाइनल में पहुंच गई ।

देश की खबरें | डब्ल्यूटीटी कंटेंडर में भारत के कम से कम दो रजत पक्के

नयी दिल्ली, चार मार्च भारत की मिश्रित युगल टीम और महिला युगल टीम डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट 2022 टेबल टेनिस टूर्नामेंट में अपने अपने वर्ग के फाइनल में पहुंच गई ।

मिश्रित युगल में मानव ठक्कर और अर्चना कामथ ने हंगरी के नंडोर एसेकी और लैला इमरे को 11 . 9, 11 . 7, 11 . 5 से हराया । अब उनका सामना चीन के वांग चुकिन और चेन शिंगटोन से होगा ।

महिला युगल में सुतीर्था और अयिका मुखर्जी ने श्रीजा अकुका और सेलेनादीप्ति सेल्वाकुमार को 11 . 4, 11 . 6, 12 . 10 से हराया ।

फाइनल में उनका सामना चीन की कियान तियानी और चेन शिंगटोंग से होगा जबकि श्रीजा और सेलेनादीप्ति को कांस्य पदक से संतोष करना होगा ।

जी साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी को पहले दौर में बाय मिला था लेकिन क्वार्टर फाइनल में वे एसेकी और इमरे से 9 . 11, 10 . 12, 12 . 10, 3 . 11 से हार गए।

महिला एकल में मनिका क्वार्टर फाइनल में तो आसानी से पहुंच गई जिन्होंने रोमानिया की बर्नाडेट जोस को 11 . 3, 13 . 11, 11 . 8 से हराया । क्वार्टर फाइनल में हालांकि उन्हें चीन की कुआइ मान ने 11 . 9, 11 . 4, 11 . 3 से हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).