एजेंसी न्यूज

रूड़की में 12 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

रूड़की में राजकीय डिग्री कॉलेज में 12 छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 55 वर्षीय एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

रूड़की में 12 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

देहरादून, 16 मई : रूड़की में राजकीय डिग्री कॉलेज में 12 छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 55 वर्षीय एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एक पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत में कहा गया है कि डॉ. अब्दुल अलीम असांरी ने बृहस्पतिवार दोपहर को बीएससी की प्रायोगिक परीक्षा के वायवा (मौखिक परीक्षा) के दौरान छात्राओं को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ. यह घटना एक बंद कमरे में हुई. गंगनहर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी ने बताया कि अंसारी ने कथित तौर पर एक छात्रा की हथेली पर अपना मोबाइल नंबर भी लिख दिया और उससे रात में घर जाकर उन्हें फोन करने को कहा.

कमरे से बाहर आने के बाद जब एक पीड़ित ने अपनी आपबीती साझा की तो अन्य छात्राओं ने भी इस बात का खुलासा किया कि प्रोफेसर ने उन्हें भी अनुचित तरीके से छुआ था. शिकायत के मुताबिक, जब छात्राओं ने इस बात को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया तो अंसारी ने कथित तौर पर उन्हें उनके अंक काटने की धमकी दी. इससे भड़की छात्राओं ने प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया. आरोपी रूड़की के पास भगवानपुर में एक अन्य कॉलेज में पढ़ाता है. विरोध प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रबंधन ने आक्रोशित छात्राओं को शांत करने के लिए पुलिस को मामले की सूचना दी. यह भी पढ़ें : UP: योगी सरकार की न्यू हेल्थ पॉलिसी से डेवलप होगा वर्ल्ड क्लास हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर

सकलानी ने बताया कि एक पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान अंसारी ने स्वीकार किया कि उसने लड़कियों को छुआ था लेकिन उसने कहा कि इसके पीछे उसका कोई गलत इरादा नहीं था. पुलिस के अनुसार, अंसारी इस बात का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका कि उसने एक छात्रा की हथेली पर अपना मोबाइल नंबर क्यों लिखा था. इस बीच, कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि अंसारी द्वारा बुधवार और बृहस्पतिवार को ली गयी दोनों प्रायोगिक परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है .

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2025 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).