जरुरी जानकारी | असम के गमोसा, तेलंगाना के तंदूर रेडग्राम को मिला जीआई का दर्जा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. असम से गमोसा, तेलंगाना से तंदूर रेडग्राम, और लद्दाख से एक खुबानी की एक किस्म को सरकार से भौगोलिक संकेतक (जीआई) का दर्जा मिला है।
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर असम से गमोसा, तेलंगाना से तंदूर रेडग्राम, और लद्दाख से एक खुबानी की एक किस्म को सरकार से भौगोलिक संकेतक (जीआई) का दर्जा मिला है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इसके साथ ही जीआई का दर्जा हासिल वस्तुओं की संख्या 432 हो गई है।
मंत्रालय ने कहा कि असम के प्रसिद्ध गामोसा, तेलंगाना के तंदूर रेडग्राम, लद्दाख की रक्तसे कारपो खुबानी, महाराष्ट्र के अलीबाग सफेद प्याज को जीआई का दर्जा दिया गया है।
कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल शीर्ष पांच राज्य हैं जहां की वस्तुओं को सबसे अधिक जीआई का दर्जा मिला है।
हाल ही में भौगोलिक संकेतकों के बारे में जागरूकता के प्रसार को तीन साल के लिए 75 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दी है।
आमतौर पर, जीआई गुणवत्ता और विशिष्टता का भरोसा दिलाता देता है। किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र की वस्तु को यह दर्जा दिया जाता है। इनमें कृषि, प्राकृतिक या विनिर्मित उत्पाद शामिल होते हैं।
जीआई उत्पादों के पंजीकरण की एक उचित प्रक्रिया है। इसमें आवेदन दाखिल करना, शुरुआती जांच और समीक्षा, कारण बताओ नोटिस, भौगोलिक संकेतक पत्रिका में प्रकाशन, पंजीकरण का विरोध और पंजीकरण शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2022 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

