देश की खबरें | असम पुलिस भर्ती घोटाला : एसपी संजीत कृष्णा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम पुलिस भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार पुलिस अधिकारी कुमार संजीत कृष्णा को अदालत ने शुक्रवार के पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 16 अक्टूबर असम पुलिस भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार पुलिस अधिकारी कुमार संजीत कृष्णा को अदालत ने शुक्रवार के पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

असम के मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्णा के भाई संजीत कृष्णा को कामरूप मेट्रो के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवाशीष हजारिका की अदालत में पेश किया गया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: राज्य कर्मियों को योगी सरकार का तोहफा, त्यौहार पर मिलेगा ‘स्पेशल फेस्टिवल पैकेज’.

अदालत ने मामले की आगे की जांच के लिए संजीत को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों सूरज सरमा और रुबुल हजारिका को भी छह दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया गया। दोनों को अदालत ने पांच और दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़े | हांगकांग में एअर इंडिया, विस्तार की उड़ानों पर 30 अक्टूबर तक रोक, COVID-19 से संक्रमित यात्री पाये जाने पर लिया गया फैसला.

असम पुलिस सेवा (एएसपी) के अधिकारी संजीत कृष्णा को बृहस्पतिवार को अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने गत कुछ दिनों की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

असम में सामने आए इस घोटाले के सिलसिले में संजीत सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि पुलिस में उपनिरीक्षक पद की भर्ती का पर्चा लीक होने में करीमगंज के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संजीत कृष्णा की भी भूमिका थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\