असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 319 हुई
जियो

गुवाहाटी, 23 मई असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को मामलों की कुल संख्या 319 हो गई। यह एक दिन में सर्वाधिक नये मामले हैं।

असम में शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 49 लोग संक्रमित पाए गए थे।

शनिवार दोपहर को कोविड-19 के 53 मामलों की पुष्टि हुई जबकि सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि आज सुबह हो गई थी जिसके बाद पिछले 24 घंटों में सामने आने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 109 हो गई।

सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए हैं जिसमें से 44 सरूसजाई पृथक-वास केंद्र के, सात दीमा हसाओ जिले और दो कचार के हैं।”

कुल 60 नए मामलों में से 50 सरूसजाई पृथक-वास केंद्र के हैं। एक अन्य धुबरी से है और वहीं पृथक-वास केंद्र में है।

सरमा ने आज सुबह ट्वीट किया था, ‘‘सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से छह होजाई से हैं लेकिन वे सरूसजाई पृथक-वास केंद्र में हैं। एक अन्य धुबरी से है और वहीं पृथक-वास केंद्र में है।’’

असम में अब तक कोविड-19 के कुल 319 मामले सामने आए हैं। इनमें से 258 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 54 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी चुकी हैं। इस महामारी से चार मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य की सात प्रयोगशालाओं में अब तक 55,791 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)