देश की खबरें | पाकिस्तानी गोली में शहीद सेना के जवान के प्रति असम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 14 नवंबर असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के जवान हरधन चंद्र राय के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया। राय असम के निवासी थे।

मुखी ने शुक्रवार के हमले में शहीद राय और अन्य जवानों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जवानों की शहादत वीरता, प्रतिबद्धता और देशभक्ति का उदाहरण है।

यह भी पढ़े | Happy Diwali 2020: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, देखें तस्वीर.

राज्यपाल ने कहा, ‘‘उन्होंने सर्वोच्च बलिदान और देश के प्रति प्रेम का उदाहरण पेश किया है और उनकी कुर्बानी बर्बाद नहीं जाएगी।’’

उन्होंने ने राय के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़े | एलओसी पर गोलाबारी को लेकर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब किया.

सोनोवाल ने इस हमले को ‘कायराना’ हरकत करार दिया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हरधन चंद्र राय ने अपने कर्तव्य के लिए प्राणों की आहूति दी। वह अमर रहेंगे और अपनी वीरता और बलिदान की वजह से हमेशा युवाओं के प्रेरणा बने रहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)