देश की खबरें | असम बाढ़: पांच और लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में पांच और लोगों की मौत के साथ बाढ़ संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 84 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 19 जुलाई असम में पांच और लोगों की मौत के साथ बाढ़ संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 84 हो गई है।

राज्य में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 110 हो गई है।

यह भी पढ़े | Earthquake in Satara: महाराष्ट्र के सतारा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता.

आधिकारिक बुलेटिन में रविवार को बताया गया कि राज्य के 33 जिलों में से 24 जिलों के करीब 25.29 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ से सर्वाधिक 4.53 लाख लोग गोलपाड़ा में प्रभावित हुए हैं। बारपेटा में 3.44 लाख लोग और मोरीगांव में 3.41 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के सतारा में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ बाढ़ संबंधी हालात को लेकर चर्चा की। उन्होंने असम में बाढ़ के कारण पैदा हुए हालात से निपटने के लिए रविवार को राज्य को हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

सोनोवाल ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज सुबह फोन पर बातचीत करके असम में बाढ़, कोविड-19 संबंधी हालात और बागजान तेल कुएं में आग संबंधी स्थिति की जानकारी ली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने राज्य के प्रति चिंता एवं लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की और हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सोनोवाल ने लोगों के सामने आ रही समस्याओं से निपटने के लिए राज्य में अब तक उठाए गए कदमों के बारे में मोदी को सूचित किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़, भू-कटाव, कोविड-19 तथा बागजान की स्थिति पर नजर रख रही है और संकट के इस समय में असम के लोगों के साथ खड़ी है।’’

सोनोवाल ने मोदी को सूचित किया कि राज्य के कई इलाके, कृषि भूमि और घर ब्रह्मपुत्र तथा अन्य सहायक नदियों से हुए भू-कटाव के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

बयान में कहा गया कि जिला प्रशासन बाढ़ एवं भू-क्षरण की समस्याओं से निपटने के लिए मुस्तैद है। इसमें यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री क्षति का आकलन करने और बचाव एवं पुनर्वास अभियानों को देखने के लिए कई स्थानों का दौरा कर रहे हैं।

कोविड-19 के बारे में सोनोवाल ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जांच क्षमता बढ़ाई है इसलिए अब अधिक लोगों की जांच हो रही है।

बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि निकट भविष्य में यदि संक्रमण के मामले और बढ़ते हैं तब भी स्वास्थ्य विभाग हालात को संभालने में सक्षम है।’’

प्रधानमंत्री से बातचीत में सोनोवाल ने उन्हें राहत शिविरों में बाढ़ प्रभावित लोगों को शरण देने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी और कहा कि इन शिविरों में कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि 18 जिलों में 521 राहत शिविरों एवं वितरण केंद्रों का संचालन किया जा रहा है जहां 50,559 लोगों ने शरण ली है।

धुबरी और गोलपाड़ा में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसकी सहायक नदियां भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\