देश की खबरें | असम: नलबाड़ी से भाजपा विधायक कोरोना वायरस संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में भाजपा विधायक अशोक शर्मा और उनकी पत्नी की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
नलबाड़ी (असम), 12 सितंबर असम में भाजपा विधायक अशोक शर्मा और उनकी पत्नी की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इसके साथ ही राज्य में संक्रमण का शिकार हुए विधायकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नलबाड़ी से भाजपा विधायक और उतनी पत्नी को यहां स्थित स्वाहिद मुकुंद काकती सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े | Himani Shivpuri Tests Positive For COVID-19: एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी हुई कोरोना संक्रमित.
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, हिल क्षेत्र विकास मंत्री सुम रोंगहांग समेत 26 विधायक और असम के कई सांसद कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
असम में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,38,339 मामले सामने आ चुके हैं।
अब तक कोविड-19 के 1,08,329 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 29,577 मरीजों का इलाज चल रहा है।
असम में अब तक कोविड-19 के 430 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)