देश की खबरें | जींद के पुलिस अधीक्षक का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर मांगे रूपए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले के पुलिस अधीक्षक का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर तथा उसमें लोगों को जोड़ कर मैसेंजर के माध्यम से पैसे मांगे जा रहे हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
जींद, 28 सितंबर हरियाणा के जींद जिले के पुलिस अधीक्षक का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर तथा उसमें लोगों को जोड़ कर मैसेंजर के माध्यम से पैसे मांगे जा रहे हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि जींद के पुलिस अधीक्षक सह पुलिस उप महानिरीक्षक का फर्जी फेसबुक खाता बना कर लोगों से 20 हजार से 40 रुपयों तक की मांग की गयी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सह उप महानिरीक्षक ओ पी नरवाल को इसकी जानकारी तब मिली जब फर्जी फेसबुक खाते से जुड़े लोगों ने उनसे इस बारे में बात की।
उन्होंने बताया कि इस साइबर ठगों का पता लगाने के लिये इस मामले की जांच पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ को सौंपी गयी है ।
यह भी पढ़े | Singer SP Balasubrahmanyam Dies: गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन, ‘शैव’ सम्प्रदाय से रखते थे संबंध.
पुलिस अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे उस खाते में राशि न डालें और अब अगर किसी के पास मैसेज आता है तो इस बारे में तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दें ।
दूसरी ओर एक अन्य घटनाक्रम में प्रदेश के फरीदाबाद में साइबर अपराध थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुये पुलिस ने जामताड़ा और कर्नाटका से ऑनलाइन ठगी करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)